कमला हैरिस ने सबरीना उप प्रेस सचिव नियुक्त किया
वॉशिंगटन
अमेरिकी नागरिक सबरीना सिंह को उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ने वाइट हाउस में अपना उप प्रेस सचिव नियुक्त किया है। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल ने सबरीना सिंह की नियुक्ति का ऐलान किया है। वह पहले भी बाइडन-हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कमला हैरिस की प्रेस सचिव थीं।
माइक ब्लूमबर्ग और कौरी बुकर के लिए कर चुकी हैं काम
सबरीना सिंह इससे पहले माइक ब्लूमबर्ग और कौरी बुकर के राष्ट्रपति पद संबंधी अभियान के लिए क्रमश: वरिष्ठ प्रवक्ता और नेशनल प्रेस सचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा वह कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। माइक ब्लूमबर्ग प्रसिद्ध मीडिया ग्रुप ब्लूमबर्ग के प्रमुख हैं।

पाठको की राय